KBC Registration 2023 Season 15 Kaun Banega Crorepati

 

इंतज़ार हुआ ख़त्म कौन बनेगा करोड़पति के रजिस्ट्रेशन आज रात 29.अप्रैल.2023 से शुरू हो रहे है |

इस ब्लॉग को पूरा पढ़े जिससे आपके हर तरह की confusion दूर हो जाएगी

दिनांक 29.अप्रैल.2023 से दिनांक 14.मई.2023 तक रोज़ाना ठीक  रात 9 बजे से question पूछे जायेंगे | रोज़ाना एक प्रश्न पूछा जायेगा | जिसका आपको सही जवाब देना है | अब बात आती है आपको जवाब केसे देना होगा | 

जवाब देने के दो माध्यम है :-

  1. पहला है SONY LIV APP के माध्यम से  |
  2. और दूसरा SMS के माध्यम से |
चलिए अब इन दोनों माध्यम को अच्छे से समझते है |

  1. अगर आप SONY LIV APP से अपना प्रश्न का जवाब देना चाहते है तो आपको अपने फ़ोन में  केवल इन्टरनेट की आवश्यकता होगी , अगर आपके मोबाइल में काल, या sms करने के लिए पैसे भी नही होगे तब भी आप इससे अपन जवाब दे सकते है , केवल और केवल आपको इन्टरनेट की आवश्यकता होगी | आप Wifi का भी इस्तेमाल कर सकते है |
Playstore से आपको ये आप download करनी होगी , download करने के बाद app को ओपन करिए , फिर उसमे आपको मोबाइल न. या ईमेल ID से लॉग इन करने के लिए कहेगा | आप किसी का भी इस्तेमाल कर सकते है |  फिर जब आप इसमें प्रश्न देने के लिए आपको app में KBC का लोगो दिखेगा उसपर क्लिक करके उसके अंदर जाये , फिर उसमे आप से कुछ आपकी जानकारी मांगी जाएगी जैसे, नाम , आपकी उम्र  इत्यादि, ये सब डालने के बाद आप प्रश्न का उत्तर दे सकते है |


2. अब बात करते है जो SMS के माध्यम से प्रश्न का उत्तर देना चाहते है - इस माध्यम को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फ़ोन में रिचार्ज करना होगा | एक प्रश्न का उत्तर देने के लिए 3 रूपये लगेंगे | तो आप रोजाना उत्तर देंते तो रोजाना 3-3 रूपये लगेंगे | इस माध्यम को इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने मोबाइल में इन्टरनेट की आवश्यकता नहीं है | SMS में क्या लिखना है वो भी आपको बता देते है -

                                                    KBC A 22 M  

 इस उपर लिखे SMS को समझते है - आपको sms में लिखना है KBC फिर उसके बाद एक स्पेस देना है फिर आपको प्रश्न का सही जवाब का आप्शन लिखना है , अगर सही आप्शन A है तो KBC के बाद A लिखे , अगर B है तो KBC के बाद B लिखे , ऐसे ही जो भी आप्शन A B C D में से सही है वो लिखे , फिर आप्शन लिखने के बाद एक स्पेस डाले फिर अपनी उम्र डाले , जैसे उपर मैंने अपनी उम्र 22 लिखी हुई है , उम्र डालने के बाद एक और स्पेस डाले फिर अपने जेंडर डाले , जेंडर मतलब male या female , male के लिए M डाले और female के लिए F| और फिर इस SMS को 509093 पर भेज दे |

उम्मीद है आपको प्रश्न का सही उत्तर देने के लिए दोनों माध्यम के बारे में अच्छे से समझ आ गया होगा | आप दोनों माध्यम में से किसी से भी प्रश्न का उत्तर दे सकते है |

एक ध्यान देने वाली बात, अब आपके मन में आ रहा होगा की अगर हम एक ही मोबाइल न. से बार बार प्रश्न का उत्तर दे तो हमारा KBC में न. आने का चांस बढ़ जायेगा | मैं आपको बता दो , की ऐसा नही है , आपको एक मोबाइल न. से बस एक ही बार प्रश्न का उत्तर देना है , उपर दिए गये किसी भी एक माध्यम से |

उदहारण के तौर पर अगर आपने प्रश्न का उत्तर गलत दे दिया और आप सोचे की मैंने उत्तर गलत दे दिया है मैं दुबारा सही उत्तर दे देता हूँ | नहीं बिलकुल नहीं , अगर आप दुबारा बारी में सही उत्तर दे भी देते है तो आपका वो उत्तर नही लिया जायेगा क्युकी हम कितनी बार भी उत्तर दे दे सही या गलत , KBC द्वारा हमारा पहला दिया गया जवाब ही लिया जायेगा , बेशक वो सही उत्तर हो या गलत |

रोज़ाना आप KBC के प्रश्न का जवाब देंगे | KBC द्वारा 22,500 सही उत्तर देने वालो को KBC call करेंगे | KBC द्वारा call May 2nd, 2023, से May 17th, 2023 तक करे जायेंगे | इन दिनों आप अपने फ़ोन पर आने वाले हर call को उठाये , क्या पता KBC से ही call हो | 

अगर आप KBC द्वारा किया गया call पहली बारी में किसी वजय से नहीं उठा पाते है तो, KBC आपको 2 बार ओर call करेगा , अगर तब भी आपने call नही उठाया तो, आपको दुबारा call नहीं आएगी और आप सेलेक्ट नहीं होंगे |

इस call में आपसे पहले आपसे आपकी भाषा हिंदी या इंग्लिश में से किसी एक को चुनने के लिए कहेगा | हिंदी के लिए 1 दबाना होगा और इंग्लिश के लिए 2 | फिर आपसे पूछा जायेगा की आपने KBC में रजिस्ट्रेशन किया है के नहीं | अगर किया है तो 1 दबाये अगर नहीं तो 2 दबाये | आपको तो पता ही है आपको 1 दबाना है तो ये याद रखे |

फिर ऐसे ही आपसे और भी पूछा जायेगा जसे आपकी उम्र टाइप करे, आप क्या करते है , आप shooting से लिए उपलब्ध होगे के नहीं , ये सब का आपको जवाब देना है |

इनके बाद आपसे 3 प्रश्न पूछे जायगे, जिसके आपको सही जवाब देने है |

Note : जिन लोगों से KBC मराथोन में हिस्सा लिया था , उमने से KBC 100 लोगों को call करेगे, direct ग्राउंड ऑडिशन के लिए |

इस पोस्ट को आप हर व्यक्ति तक शेयर करे ताकि उनको भी जानकारी हो सके |











Previous Post Next Post